बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। आरसीएस कॉलेज मंझौल में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को एनएसएस की ओर से पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने महेशवारा क्षेत्र में पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य कमलेश कुमार के संबोधन से हुई। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए युवाओं को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इन्होंने एनसीसी और एनएसएस को महाविद्यालय की दो ऑंखें बताया जिसके नजरिये से पूरा समाज महाविद्यालय को देखता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार पासवान और डॉ. बिपिन कुमार सर के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने पौधरोपण किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने लोग...