Begusarai News: एनएच-333बी पर हादसे में युवक की मौत
बेगुसराय, नवम्बर 6 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण सेतु के समीप पुल के एप्रोच पथ एनएच-333बी पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। तेज रफ्तार वाहन ने उक्त बाइक सवार को चपेट में ले लिया जिससे उसका सिर कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गयी। मृतक की पहचान मुंगेर जिला के शामपुर थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर गांव निवासी गुरुदेव साह के 25 वर्षीय पुत्र राम संजीव के रूप में की गयी। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर-98-ई-6250 से युवक की पहचान की गयी। हादसे को लेकर मिली जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से एनएच-333बी पुल होकर गुजर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.