Begusarai News: एनएच-31 पर हादसे में बुजुर्ग की मौत
बेगुसराय, अगस्त 4 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के सनहा ढाला के समीप एनएच-31 पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी 70 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक की पहचान सादपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 15 निवासी कैलू महतो के रूप में की गयी। परिजनों के अनुसार वे सड़क पार कर रहे थे। इस क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद आसपास लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.