Begusarai News: एनएच-31 पर हादसे में बाइक सवार जख्मी
बेगुसराय, जुलाई 30 -- Begusarai News: बीहट। रिफाइनरी थाना क्षेत्र में मोसादपुर पंचायत भवन के निकट एनएच-31 पर गुरुवार की दोपहर टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार बेगूसराय निवासी रूद्रनारायण महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बेगूसराय ले गये। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार गलत लेन से जा रहा था, तभी टैंकर की चपेट में आने से जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद चालक टैंकर समेत भागने में सफल रहा। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.