बेगुसराय, अगस्त 30 -- Begusarai News: बीहट। बरौनी बरौनी प्रखंड मुख्यालय के समीप एनएच-28 पर रविवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बछवाड़ा निवासी दिनेश राय जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे इलाज के लिए बरौनी ले गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार अवध तिरहुत रोड से ज्यों ही एनएच पर आया, तेघड़ा से जीरोमाइल की ओर जा रहे एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गया। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...