Begusarai News: एनएच पर हादसे में बाइक सवार समेत दो घायल
बेगुसराय, नवम्बर 7 -- Begusarai News: बछवाड़ा। मुरलीटोल चौक के समीप एनएच-122 पर शनिवार को ई-रिक्शा व बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार व ई- रिक्शा पर सवार कुल दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ई-रिक्शा सवार वारिसनगर समसीपुर निवासी अक्षय लाल पासवान के पुत्र संजय पासवान तथा बाइक सवार समस्तीपुर जिले के शेरपुर ढ़ेपुरा निवासी अशोक दास के 21 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए बछवाड़ा सीएचसी में पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.