Begusarai News: एक ही रात तीन दुकानों में चोरी
बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। स्थानीय पंचायत नावकोठी में अज्ञात चोरों ने एक ही रात तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकानों के ताले तोड़कर नकदी समेत खाद्य सामग्री व सिगरेट आदि लेकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है। चोरों ने राजकुमार चौधरी उर्फ पप्पू की पान दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे करीब तीन हजार रुपये चुरा लिए। वहीं, अकलू सिंह की गुमटीनुमा दुकान का ताला तोड़कर बिस्कुट, सिगरेट सहित अन्य सामान की चोरी की। इसके अलावा मन्टुन साह की दुकान से करीब 1500 रुपये नकद चोरी कर ली गई। एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी की घटना से दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पीड़ित दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.