Begusarai News: ऋषि कांत सिमुलतला शिक्षा सोसायटी के सदस्य मनोनीत
बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- Begusarai News: लाखो। विकास प्रबंधन संस्थान (डीएमआई), पटना में कार्यरत प्रो. (डॉ.) ऋषि कांत कुमार को सिमुलतला शिक्षा सोसायटी की सामान्य सभा का सदस्य मनोनीत किया गया है। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने 27 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है। सामान्य सभा में विभिन्न क्षेत्रों से कुल 22 सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। आईआईटी दिल्ली से पीएचडी प्रो. ऋषि कांत शिक्षा, नवाचार, उद्यमिता एवं विकास प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके मनोनयन पर परिजनों सहित राजनीतिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है। यह भी पढ़ें- Jamui News: सिमुलतला आवासीय विद्यालय की सामान्य सभा पुनर्गठित 22 सदस्य नामित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.