Begusarai News: उत्कृष्ट योगदान के लिए 51 लोग हुए सम्मानित
बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- Begusarai News: लाखो। राणा जनसंवाद की चतुर्थ वर्षगांठ सह सम्मान समारोह रविवार को डीपीएस स्कूल के सभागार में आयोजित हुआ। उद्घाटन मुख्य पार्षद पिंकी देवी, उपपमुख्य पार्षद अनिता राय, जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी श्याम कुमार साहनी, शेखर सावंत, डॉ. एके राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राणा संवाद के राणा कुमार सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बेगूसराय और समाज के लिए बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करना है। समारोह में कला-साहित्य, शिक्षा, खेल, समाजसेवा, रंगकर्म समेत 25 विधाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए 51 प्रतिभागियों को चादर, मोमेंटो, प्रमाणपत्र और फलदार पौधा देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन सुन्दरम समुद्र ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.