बेगुसराय, सितम्बर 19 -- Begusarai News: बेगूसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में विष्णु चौक से पश्चिम जीडी कॉलेज रोड किनारे स्थित इस्कॉन में शनिवार को श्रद्धा व भक्ति के माहौल में राधाष्टमी का पावन पर्व मनाया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, संकीर्तन और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने श्रीराधाकृष्ण की आराधना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Radha Ashtami Wishes 2026: राधा रानी के जन्मोत्सव पर अपनों को भेजें ये 30 खास शुभकामना संदेशकार्यक्रम की शुरुआत राधाष्टमी के दिन कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 4:30 बजे मंगल आरती से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंत्र ...