Begusarai News: ईवीएम वेयरहाउस का डीएम ने लिया जायजा
बेगुसराय, अक्टूबर 17 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएम रिची पांडेय ने शनिवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की सुरक्षा, रख-रखाव एवं अन्य संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, ईवीएम से संबंधित अभिलेखों के संधारण की स्थिति की भी समीक्षा की। डीएम ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश नियंत्रण तथा सुरक्षा से जुड़े अन्य आवश्यक प्रावधानों का अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के प्रभावी अनुपालन तथा सभी आवश्यक अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मौके पर उप निर्वाचन अधिकारी सौरव कुमार सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.