Begusarai News: इस्कॉन बेगूसराय में 4 को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
बेगुसराय, सितम्बर 2 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस्कॉन बेगूसराय में 4 सितंबर को भव्य एवं आध्यात्मिक जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस्कॉन बेगूसराय के अध्यक्ष जगदीश श्याम दास ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, संकीर्तन, अभिषेक, दर्शन, 56 भोग एवं आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस्कॉन मंदिर को आकर्षक विद्युत रोशनी एवं फूलों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जन्माष्टमी महोत्सव को सफल बनाने के लिए इस्कॉन बेगूसराय के स्वयंसेवक एवं भक्त पूरे उत्साह और सेवा-भाव से तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: 175 से अधिक स्थलों पर दंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.