Begusarai News: इलाज कराने आए युवक की साइकिल चोरी
बेगुसराय, सितम्बर 28 -- Begusarai News: छौड़ाही। प्रखंड कार्यालय परिसर में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से सोमवार को इलाज कराने आए युवक की साइकिल चोरी हो गई। प्रखंड कार्यालय परिसर में सीएचसी और समीप में ही थाना होने के बावजूद चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। परोड़ा पंचायत के डुमरी गांव वार्ड एक निवासी मो.जहांगीर के पुत्र मो.तौसीफ ने बताया कि वह साइकिल परिसर में लगाकर इलाज कराने गया था। दवा काउंटर से लौटने पर साइकिल गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.