बेगुसराय, जुलाई 31 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के पांच दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम के चौथे दिन शुक्रवार को प्रथम शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. अन्नू प्रिया एवं डॉ. तरुण प्रकाश ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उनके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। यह भी पढ़ें- करियर बनाने को डिग्री संग प्लेसमेंट को बढ़ावा दे रहा बीएनडी कॉलेजशैक्षणिक नियम एवं विनियम द्वितीय सत्र में प्रो. रौशन कुमार मिश्र एवं प्रो. पंकज कुमार ने महाविद्यालय के शैक्षणिक नियम एवं विनियम से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने उपस्थिति, परीक्षा प्रणाली, अनुशासन, क्रेडिट प्रणाली ए...