Begusarai News: इंटर, मैट्रिक परीक्षा का पंजीयन 6 तक
बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: भगवानपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 के लिए पंजीयन एवं अनुमति आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। वंचित विद्यार्थी अब छह नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में अंतिम तिथि 24 अक्तूबर निर्धारित थी। बोर्ड के अनुसार शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच नवंबर तथा ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि छह नवंबर तय की गई है। विद्यालय प्रधान समिति के पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन भर सकते हैं। प्रधान वेबसाइट से यूजर आईडी एवं पासवर्ड द्वारा छूटे हुए विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.