बेगुसराय, नवम्बर 9 -- शकरपुरा में 110 वर्षों से काली मेले की परंपरा Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। शकरपुरा में आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यहां शकरपुरा स्टेट परिवार की ओर से पिछले 110 वर्षों से लगातार भव्य काली मेला लगाया जा रहा है। एक सदी से अधिक समय से चली आ रही यह परंपरा आज भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ कायम है। मेले के दौरान मां काली की पूजा-अर्चना पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक विधि-विधान के अनुसार की जाती है। पूजा को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहता है और दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंचते हैं। इस ऐतिहासिक मेले की खासियत केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक एकजुटता का भी प्रतीक बन चुक...