Begusarai News: आवास सहायकों की पदस्थापना को लिखा पत्र
बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- Begusarai News: बीहट। बीहट नप के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर बीहट नगर परिषद में दो आवास सहायकों की पदस्थापना की मांग की है। उपमुख्य पार्षद ने बताया कि बीहट नप क्षेत्र में आवास योजना के क्रियान्वयन की रफ्तार बेहद धीमी है। बीहट नगर परिषद में कंचन कुमारी विगत तीन वर्षों से आवास योजना के कार्य को देख रही हैं। आवास योजना के 200 से अधिक माममे लंबित रहने की जानकारी देते हुए उपमुख्य पार्षद ने बताया कि समयबद्ध निष्पादन नहीं होने से नप क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.