बेगुसराय, सितम्बर 29 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। समसा पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्लस 2024 के तहत आम सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता मुखिया अभिषेक कुमार पिंटू ने की। संचालन पंसस गौतम गोस्वामी ने किया। आम सभा में सर्वे के आधार पर तैयार की गई कोटिवार प्रारूप प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन पर चर्चा की गई।

आवास योजना का उद्देश्य पंसस गौतम गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य वास्तविक रूप से आवास की जरूरत वाले गरीब एवं पात्र परिवारों को पक्का और सुरक्षित मकान उपलब्ध कराना है। सर्वे के आधार पर तैयार प्रतीक्षा सूची का ग्राम सभा से अनुमोदन अनिवार्य है। सूची तैयार करने में पारदर्शिता, निष्पक्षता और पात्रता का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र परिवार का नाम सूची मे...