बेगुसराय, सितम्बर 29 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। 25 से 29 सितंबर तक बरौनी प्रखंड की सभी 15 पंचायतों में हुई ग्राम सभा के जरिए आवास योजना के लिए कुल 18,901 लोगों के नामों का अनुमोदन किया गया। इसमें अनुसूचित जनजाति के लिए 17, अनुसूचित जाति के 2674 तथा सामान्य तथा अन्य के लिए 16210 लोगों के नाम शामिल हैं। आवास पर्यवेक्षक चंदन कुमार ने बताया कि अमरपुर में 1569, बभनगाम में 1159, बथौली में 1700, केशावे में 1270, महना में 859, मैदाबभनगाम में 1713 लोगों का अनुमोदन आवास योजना के लिए किया गया है। मल्हीपुर दक्षिण में 1314, मोसादपुर में 659, निंगा में 1772, नूरपुर में 1200, पपरौर में 898, पिपरादेवास में 911, सहुरी में 1227, सिमरिया एक में 966 तथा सिमरिया दो में 1684 लोगों के नामों का अनुमोदन किया गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आवास ...