बेगुसराय, जुलाई 10 -- Begusarai News: बरौनी। आरपीएफ ने गुरुवार की शाम बरौनी जंक्शन पर बाल मानव तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन नन्हें फ़रिश्ते अभियान में बरौनी जंक्शन प्लेटफार्म 5 के पश्चिमी छोर पर एक बालक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया। इस दौरान संयुक्त टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम के द्वारा बालक को संरक्षण में लिया गया। पूछताछ करने पर 16 वर्षीय बालक की पहचान उत्तर प्रदेश बबुरी निवासी संजू कुमार के पुत्र विशाल कुमार के रुप में हुई है। पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...