बेगुसराय, जुलाई 27 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज संवाददाता। आरटीपीएस काउंटरों पर राशन कार्ड बनाने के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 मई 2026 से बंद है। हालांकि, नये राशन कार्ड के लिए सहयोग शिविरों में आवेदन लिया गया है लेकिन वहां आवेदन जमा करने वाले लाभुकों को प्राप्ति रसीद नहीं दी गई है। इससे आवेदकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

आवेदन की स्थिति पर परिप्रेक्ष्य रजौड़ा गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन जमा करने के बाद पोर्टल पर अपलोड हुआ या नहीं तथा अवोदन किस स्तर पर लंबित है, राशन कार्ड बनने में कितना समय लगेगा, इसकी जानकारी के लिए प्राप्ति रसरीद जरूरी है। प्राप्ति रसीद नहीं मिलने के कारण आवेदन संख्या भी उपलब्ध नहीं होती जिससे बाद में आवेदन की स्थिति की ऑनलाइन या कार्यालय में जानकारी लेना संभव नहीं है।

नए नियम क...