बेगुसराय, जुलाई 9 -- Begusarai News: बरौनी। जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत वाटर प्लांट के सामने फाटक के निकट से गत छह जुलाई को अज्ञात चोरों ने आरएमएस कर्मी की बाइक उड़ा ली। इस वावत पीड़ित दीनदयाल रोड बरौनी निवासी मेहुल कुमार ने जीआरपी बरौनी में लिखित शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराई है। घटना को लेकर रेल कर्मियों में दहशत बना है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...