बेगुसराय, सितम्बर 23 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। आयुर्वेद दिवस पर बुधवार को स्थानीय आयुर्वेदिक औषधालय, नावकोठी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सक डॉ. अश्विनी कुमार ने की। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के महत्व, उपयोगिता और स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जिसमें रोग के उपचार के साथ-साथ स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया जाता है। बदलती जीवनशैली और खान-पान के कारण लोगों में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और योग के साथ आयुर्वेदिक पद्धति को अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: संतुलित आहार, दिनचर्या...