बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन एवं स्थानीय व्यवसायी रघुनाथ केजरीवाल ने अपनी धर्मपत्नी चंदा देवी के नाम से एक एम्बुलेंस तथा दो गायें गोशाला समिति को भेंट की। रविवार को तेघड़ा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में एम्बुलेंस दान करते हुए रघुनाथ केजरीवाल एवं उनके पुत्र सुशील केजरीवाल ने बताया कि माता की अंतिम इच्छा है कि वे लोगों के लिए एम्बुलेंस दान करें। उन्होंने बताया कि मां हमेशा बीमार रहती हैं। उनके जीवन के आखिरी पड़ाव उनकी इच्छा को पूरा किया गया। मौके पर विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि इस परिवार के लोग धन्यवाद के पात्र हैं। आम लोगों की सुविधा को लेकर उनकी संवेदनशीलता अनुकरणीय है। कार्यक्रम में एसडीएम नीरज कुमार सिन्हा, पूर्व विधायक ललन कुंवर, राजवंशी महतो, ...