बेगुसराय, अगस्त 10 -- Begusarai News: वीरपुर,निज संवाददाता। पर्रा पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार को आम के पेड़ से गिरने से 55 वर्षीय रामाधीन दास की मौत हो गई। वह स्व. शंकर दास के पुत्र थे। ग्रामीणों ने बताया कि रामाधीन वार्ड संख्या 7 स्थित अपने घर से कुछ ही दूरी पर अपने ही आम के पेड़ पर अटके ताड़ के सूखे पत्ते को उतारने के लिए चढ़े थे। बारिश के कारण पेड़ की डाली में नमी व फिसलन थी। जलावन के लिए ताड़ का पत्ता खींचने के क्रम में उनका पैर आम की डाली से फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर पड़े। काफी ऊंचाई से गिरने के कारण उनके सिर में गम्भीर चोट आई जिससे तत्क्षण ही उनकी जान चली गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी और पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने बताया कि रामाधीन अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। स...