बेगुसराय, सितम्बर 16 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। एसबीएसएस कॉलेज में एनएसएस इकाई की ओर से बुधवार को आपदा से बचाव एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने की जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि आपदा के समय जागरूकता, सतर्कता और सही जानकारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। विद्यार्थियों को स्वयं सजग रहते हुए अपने परिवार और समाज को भी आपदा से बचाव के प्रति जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव, सुरक्षा उपायों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ. गोविंद पासवान, डॉ. शाहिद रहमान, डॉ. आरुणि कुमार, डॉ. मीरा, प्रधान सहायक अमित कुमार, अका...