Begusarai News: आठ दिनों की हड़ताल से निगम क्षेत्र में जमा हो गये 720 टन कचरे, संक्रामक रोग का डर
बेगुसराय, अगस्त 6 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में सफाईकर्मियों की हड़ताल की वजह से जहां तहां जमा कचरे सड़ने लगे हैं। इससे तेज दुर्गंध आनी शुरू हो गयी है। सड़े कचरे पर मक्खियों के भिनभिनाने से मोहल्लेवासी से लेकर गुजरने वाले राहगीरों का जीना मुहाल हो गया है। मानो निगमवासी नारकीय जीवन जीने को विवश हो रहे हैं। यह हड़ताल का आठवां दिन है। बता दें कि निगम क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 90 टन कचरे का उत्पादन होता है। जबकि सफाईकर्मियों की हड़ताल 20 जुलाई से है। अर्थात निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में अबतक 720 टन कचरे जमा हो गये हैं। हड़ताल के कारण कचरे का नियमित उठाव नहीं हो पा रहा है। परिणामस्वरूप विभिन्न वार्डों, बाजारों और प्रमुख सड़कों पर कचरे का अंबार लग गया है। बरसात के मौसम में सड़ते कचरे के कारण मक्खियों और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.