Begusarai News: आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अभियुक्तों की रिहाई
बेगुसराय, अक्टूबर 9 -- आचार संहिता उल्लंघन मामले में सभी आरोपित बरी Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। वर्ष 2014 में आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में आरोपित अपराध विरोधी संघर्ष समिति से जुड़े लोगों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ने बरी कर दिया। नगर थाना कांड संख्या 213/2014 के तहत तत्कालीन सदर सीओ के द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया था। 27 मार्च 2014 को अपराध विरोधी संघर्ष समिति के बैनर तले बेगूसराय में बढ़ते अपराध एवं तीन बच्चों की क्रमिक अपहरण और हत्या की घटना को लेकर प्रतिवाद मार्च एवं कैंडल जुलूस निकाला गया था। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कुल 8 नामजद एवं 20-25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा किया गया था। इसमें समिति के अध्यक्ष सुमन कुमार, भाकपा नेता अनिल कुमार अंजान, अभिनव कुमार अकेला, माकपा नेता अंजनी कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.