Begusarai News: आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल में की तालाबंदी
बेगुसराय, जुलाई 20 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। कादराबाद पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हरिपुर रुदौली में सोमवार को एचएम के खिलाफ आक्रोशित अभिभावकों ने एक बार फिर तालाबंदी कर दिन भर हो- हंगामा किया। अभिभावकों ने सुबह करीब 10:30 बजे स्कूल के मुख्य गेट में ताला बंद कर पठन-पाठन ठप करा दिया। स्थानीय मुखिया अजीत चौधरी ने बताया कि स्कूल की एक रसोईया के साथ एचएम के गलत व्यवहार की शिकायत पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मामले की सूचना पाकर बछवाड़ा थाने की पुलिस व प्रखंड शिक्षा अधिकारी स्कूल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। उल्लेखनीय है कि विगत 23 मई को भी इस विद्यालय में बच्चों को मिड डे मील में सड़े हुए अंडे देने की शिकायत पर अभिभावकों ने विद्यालय के मुख्य गेट में ताला मार कर लगातार दो दिनों तक पठन-पाठन ठप करा दिया था।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.