बेगुसराय, जुलाई 10 -- Begusarai News: चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर पानी में डूबने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। कुम्भी पंचायत के वार्ड 10 में कुआं में डूबने से एक महिला की मौत हो गई जबकि बूढ़ी गंडक नदी के आकोपुर घाट के पास गुरुवार को डूबे युवक का शव शुक्रवार को बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में घर से 30 किलोमीटर दूर बूढ़ी गंडक नदी में युवक का मिला शव महिला की मौत बताया गया है कि गोपालपुर पंचायत स्थित आकोपुर घाट पर गुरुवार को एक युवक के डूब गया था जिसका शव शुक्रवार की सुबह पास के घाट पर मिला। मृतक गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरियामा पंचायत निवासी वाल्मीकि चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र संजय चौधरी के बताए गए हैं। मृतक के पिता ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार रहने के कारण वह इधर...