Begusarai News: आकांक्षी प्रखंडों के अधिकारियों को डिजिटल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दी जानकारी
बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन, बेगूसराय में भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा विकसित नीति तारा प्लेटफॉर्म पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों की डेटा-आधारित निर्णय क्षमता को सुदृढ़ करना, डिजिटल प्रशासनिक दक्षता को बढ़ावा देना तथा विकास योजनाओं की प्रभावी निगरानी एवं समीक्षा को सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण में आकांक्षी प्रखंडों भगवानपुर, शाम्हो, मंसूरचक एवं तेघड़ा के विभिन्न जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान जिला योजना अधिकारी, प्रखंड विकास अधिकारी, प्रखंड शिक्षा अधिकारी, प्रखंड कृषि अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित विभिन्न विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.