बेगुसराय, सितम्बर 2 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददता। आईआरसीटीसी एजेंट तत्काल टिकट बुकिंग में खेल कर रहे हैं।एजेंट महज 20 से 30 सेकंड में विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से तत्काल टिकट बुक कर ले रहे हैं। हालांकि इससे रेलवे को तो कोई नुकसान नहीं होता पर इसमें लूटते है तत्काल टिकट बुक करने वाले पैसेंजर्स।

कंफर्म टिकट के लिए चार्ज कंफर्म तत्काल टिकट के लिए एजेंट उनसे एक से दो हजार प्रति यात्री वसूलते हैं।सॉफ्टवेयर की मदद से एजेंट जहाँ कुछ ही सेकंड में कंफर्म तत्काल टिकट निकाल लेते है।वहीं यदि कोई खुद तत्काल टिकट बुक कराने लगता है, तो डिटेल्स भरते भरते उसका टिकट वेटिंग में चला जाता है।जो कि ऑटो कैंसिल हो जाता है।इस कारण उनके सामने एजेंटों से टिकट बुक कराने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है।

सॉफ्टवेयर का स्रोत कहाँ से मिलता है सॉफ्टवेयर एजेंटों ...