बेगुसराय, सितम्बर 23 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था एवं बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सीडीपीओ गुंजन मौली ने बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 43, नावकोठी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के वक्त मुखिया राष्ट्रपति कुमार भी थे। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं पाई गई। गर्मी को देखते हुए उन्होंने बिजली विभाग के जेई को केंद्र की बिजली व्यवस्था शीघ्र बहाल करने तथा इसे फ्री विलेज मोड में करने का निर्देश दिया ताकि केंद्र पर आने वाले बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके। निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी केंद्र विधिवत संचालित पाया गया। केंद्र पर मीनू के अनुसार पोषाहार तैयार किया गया था तथा बच्चे पोषाहार ग्रहण कर रहे थे। सीडीपीओ ने केंद्र में उपलब्ध विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया ...