Begusarai News: अवैध हथियार के साथ तस्वीर वायरल होने पर पति-पत्नी गिरफ्तार, गोली लगने के बाद सदर अस्पताल में चल रहा था इलाज,
बेगुसराय, अक्टूबर 17 -- Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ तस्वीर और वीडियो वायरल होने के मामले में बखरी पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों को बेगूसराय सदर अस्पताल से गिरफ्तार किया गया, जहां गोली लगने के बाद उनका इलाज चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना के सनहा निवासी छोटू कुमार वर्तमान पता मौजी थान सिंह, थाना बखरी और करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बीते तीन अक्टूबर की रात छोटू कुमार और करिश्मा कुमारी को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों की अवैध हथियार के साथ तस्वीर और वीडियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.