बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। मंझौल अनुमंडल क्षेत्र में बस पड़ाव कर्मियों द्वारा विभिन्न जगहों पर कथित अवैध वसूली किए जाने के मामले को लेकर जिला परिषद सदस्य ममता कुमारी ने सोमवार को एसडीएम अमित कुमार सिंह से मुलाकात कर शिकायत की। उन्होंने कहा कि कथित अवैध वसूली से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं, ई-रिक्शा चालकों में भी आक्रोश बढ़ रहा है। जिप सदस्य ने बताया कि ई-रिक्शाचालकों ने उनसे मिलकर इस अवैध वसूली पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से जनप्रतिनिधियों की छवि भी प्रभावित होती है। जनता अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर जनप्रतिनिधियों के पास आती है। ऐसे मामलों में लोगों के बीच यह धारणा बन सकती है कि जनप्रतिनिधि भी वसूली करने वालों के साथ मिले हुए हैं। इस...