Begusarai News: अवैध वसूली के विरोध में धरना देंगे टेम्पोचालक
बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- Begusarai News: मंझौल। अनुमंडल क्षेत्र में ऑटो-ई-रिक्शाचालकों से कथित अवैध वसूली के विरोध में टेम्पो ट्रेड यूनियन ने 20 नवंबर को धरना-प्रदर्शन करने की सूचना दी है। यूनियन की ओर से 28 अक्टूबर को मंझौल एसडीएम, जिला पार्षद ममता कुमारी एवं थाना को इस आशय का आवेदन दिया गया है। आवेदन के अनुसार, 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से अनुमंडल कार्यालय के समक्ष ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन ने चालकों से कथित अवैध वसूली का विरोध करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.