बेगुसराय, अगस्त 10 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। रेल प्रशासन ने रेल भूमि पर अवैध ढंग से बनाई गई अस्थायी दुकानों को अविलंब हटाने का निर्देश गत दो वर्ष पूर्व मार्च 2024 में ही जारी किया था। रेलवे प्रशासन ने आदेश यह दिया था कि अवैध अस्थायी दुकानदार खुद अपनी दुकान तोड़ कर हटा लें। अन्यथा इस अवैध संरचना को रेल प्रशासन द्वारा तोड़ कर हटा दिया जाएगा। इस कार्य में होने वाली क्षतिपूर्ति के जिम्मेदार अवैध निर्माणकर्ता होंगे। इस बाबत सहायक मंडल अभियंता पश्चिमी ने ऐसे निर्माणकर्ता को चिह्नित कर उनकी संरचना पर एक सूचना पर्ची भी चिपका दी थी लेकिन इस प्रक्रिया को गुजरे लगभग दो वर्ष से भी अधिक समय बीत चुके हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में दुकान निर्माण पर रोक रेल प्रशासन द्वारा अब इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई...