बेगुसराय, अगस्त 28 -- Begusarai News: बेगूसराय। जिला वकील संघ द्वारा गुरुवार को दिवंगत अधिवक्ता अवधेश कुमार लाल की तीसरी पुण्यतिथि कोर्ट परिसर में मनायी गयी। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष ध्रुव कुमार महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अवधेश बाबू शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। सबके साथ मिलना और अपने काम से मतलब रखना उनके स्वाभाव की खासियत थी। संघ के सचिव विजयकांत झा ने कहा कि वकालत खाना के लिए आदर्श स्थापित कर दुनिया से विदा लिए। मरणोपरांत देहदान कर उन्होंने एक आादर्श स्थापित किया है। श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ता विनय रंजन प्रसाद, संजय भारती, जिला बार काउंसिल पटना के सदस्य संजीव कुमार, अधिवक्ता नारायण प्रसाद, राकेश उर्फ स्वेतांशु सिन्हा, शैलेश कुमार आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...