बेगुसराय, सितम्बर 25 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि हुसैना दियारा निवासी रघुवीर कुमार ने विवाहिता को भगाने के आरोप में बीते 2 सितंबर को कांड संख्या 458/26 दर्ज कराया था। इसमें गांव के ही रामाशीष तांती के पुत्र भरत कुमार को आरोपित बनाया गया था। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपित भरत कुमार को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कांड संख्या 145/2001 के वारंटी अभियुक्त तुलसीटोल निवासी अनुप यादव के पुत्र बोतल यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...