Begusarai News: अलग-अलग मामलों में तीन वारंटी गिरफ्तार
बेगुसराय, अगस्त 31 -- Begusarai News: बछवाड़ा। पुलिस ने सोमवार को कादराबाद, श्रवण टोल व दरगहपुर में छापेमारी कर अलग-अलग मामलों में फरार तीन वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि कादराबाद पंचायत के वार्ड संख्या दो में छापेमारी कर सोनेलाल चौधरी के पुत्र प्रमोद चौधरी, नारेपुर दियारा श्रवण टोल में छापेमारी कर राजेंद्र यादव के पुत्र जितेंद्र यादव एवं गोधना पंचायत के दरगहपुर में छापेमारी कर बाला पासवान के पुत्र रंजीत पासवान को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.