Begusarai News: अलग-अलग मामले में पांच व्यक्ति गिरफ्तार
बेगुसराय, जुलाई 3 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग मामले में पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कांड संख्या 337/25 खगड़िया जिला के गंगौर थाना अंतर्गत बेला निवासी विवेक पासवान के पुत्र सम्राट कुमार दुलारी पासवान के पुत्र जालंधर को पासवान को गुरूवार की रात गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना क्षेत्र के बरियारपुर से तीन वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें बरियारपुर निवासी नेपल सिंह के पुत्र कन्हैया सिंह व भुल्लू सिंह एवं उसी गांव के धनिक साह के पुत्र धारो साह को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार व्यक्ति को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.