Begusarai News: अलग-अलग मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार, एक लड़की बरामद
बेगुसराय, अगस्त 11 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने रविवार को कांड संख्या 408/26 में भगाई गई एक लड़की को त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि भागलपुर जिला से लड़की को बरामद कर बयान के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है। वहीं, कांड संख्या 417/26 दिनांक सोमवार को एक आरोपित लखमिनियां निवासी स्व. शिवधारी साह के पुत्र धनपत साह को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पर लड़की भगाने के आरोप में केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि कांड संख्या 310/26 दिनांक 09.07.26 में थाना क्षेत्र के भगतपुर निवासी स्व. बोढन राय के पुत्र चंद्रदेव राय को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। जिसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.