बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- विपक्ष पर गिरिराज सिंह का हमला Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर देश में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। शनिवार को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और विपक्ष के अन्य नेता आंदोलनों के जरिए सरकार को हटाने के लिए देश में अराजकता का माहौल स्थापित करना चाहते हैं। विपक्ष की ओर से एक नवंबर को प्रस्तावित दिल्ली रैली पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दस लाख लोगों को जुटाने की बात कही जा रही है। लोकतंत्र में सरकार के खिलाफ आवाज उठाने और विरोध करने का अधिकार है। लेकिन आर्थिक नाकेबंदी और अराजकता पैदा करना उचित नहीं है। व्यवसायी भी बार-बार इस तरह की गतिविधियों ...