बेगुसराय, जुलाई 17 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण गुरुवार को तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न कमियों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया। मौके पर विद्यालय प्रबन्धकारिणी समिति का नए सिरे से गठन किया गया। विधायक रजनीश कुमार प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, विद्यालय प्राचार्य कुमारी रश्मि सचिव तथा सदस्य वरीय शिक्षक राधेश्याम कुमार, बरौनी बीडीओ विपुल भारद्वाज, बरौनी बीईओ सुभाष कुमार, समाजसेवी भाजपा नेता राहुल राज को शिक्षाप्रेमी,अनुसूचित जाति से सुष्मिता कुमारी को समिति सदस्य मनोनीत किया गया। प्रबंधन समिति के द्वारा विद्यालय परिसर में विधायक निधि से एक सभा कक्ष निर्माण के ल...