Begusarai News: अभियान चलाकर स्वच्छ नावकोठी का लिया संकल्प
बेगुसराय, सितम्बर 21 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत राज नावकोठी में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुखिया राष्ट्रपति कुमार के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय, पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवन परिसर की साफ-सफाई की गई। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने परिसर में फैले कचरे को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में जिला परिषद प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा, स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार,सुधीर कुमार, सलमान खान, शंभू सहनी,महेश महतो,शत्रुघ्न कुमार एवं स्वच्छता कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। मौके पर लोगों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा पंचायत को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: स्वच्छता ही से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.