बेगुसराय, सितम्बर 26 -- Begusarai News: भगवानपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के अभिभावक शामिल हुए। संगोष्ठी का थीम निपुण पथ-पढ़ना, लिखना और गणना था। संगोष्ठी में बच्चों और अभिभावकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। बच्चों की शिक्षा और विद्यालय की गतिविधियों में विशेष सहयोग देने वाले अभिभावकों को पैरेंट्स ऑफ द मंथ के रूप में सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे 'स्टूडेंट ऑफ द मंथ के रूप में सम्मानित किए गए। संगोष्ठी के दौरान बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, पढ़ने-लिखने की क्षमता और गणना कौशल पर विशेष चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बच्चों की सीखने की प्रगति में अभिभावकों की सक्रिय भाग...