Begusarai News: अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को लगेंगे पेंशन शिविर
बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का सुगमतापूर्वक लाभ उपलब्ध कराने तथा पेंशन से संबंधित समस्याओं के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की गई है।
पेंशन दिवस का आयोजन डीएम के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग में 'पेंशन दिवस' के अवसर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की विभिन्न समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निष्पादन किया जाएगा। पेंशन की नई स्वीकृति, लंबित पेंशन के भुगतान, आधार एवं जन्म तिथि में आवश्यक सुधार, बैंक खाता संबंधी त्रुटियों के निराकरण, जीवन प्रमाणीकरण सहित पेंशन अभिलेखों में दर्ज अन्य लिपिकीय अथवा तकनीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.