Begusarai News: अपह्ता बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार
बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: बीहट। शादी की नीयत से भगायी गई एक लड़की को जीरोमइल सहायक थाना की पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहर्ता पपरौर के मोनू कुमार को भी गिरफ्तार किया है। जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता ने आवेदन देकर मोनू पर अपनी बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर पपरौर से ही लड़की को बरामद किया गया। अपह्ता को बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.