बेगुसराय, नवम्बर 22 -- अपहृत युवक की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। फुलवड़िया थाना पुलिस ने शनिवार की शाम अगवा किए गए बरौनी नगर परिषद वार्ड पांच निवासी आयुष कुमार को तेघड़ा थाना व तकनीकी टीम के सहयोग से तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर दक्षिणवारी टोला से सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही, पुलिस ने अपहरण की घटना को अंजाम देने के मुख्य आरोपित मधुरापुर दक्षिणवारी टोला निवासी राजा सिंह को उसके दो अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़ाये आरोपितों से सघन पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक अपहृत युवक अपने घर से तारा अड्डा सिगरेट पीने पहुंचा था। वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों द्वारा उसे गुमराह कर बिढ़नियां बाजार ले जाया गया। उसके बाद अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले राजा सिंह को उसके सहयोगी ने...