बेगुसराय, नवम्बर 9 -- Begusarai News: बलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला और उसके तीन बच्चों के अपहरण के मामले में पुलिस ने सोमवार को सभी को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही, नामजद आरोपित युवक को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के परिजनों ने 26 जुलाई को उक्त महिला और उसके तीन बच्चों के अपहरण को लेकर बलिया थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में कस्बा हुसैना निवासी चंद्रदेव तांती के पुत्र अंकित कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया था। मामले में थाना कांड संख्या 414/26 दर्ज कर पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी और अपहृत महिला एवं बच्चों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने सोमवार को बलिया से महिला और उसके तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, नामजद आरोपी अंकित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ...